इंदौर में सिनेमा | My Indore City इंदौर शहर

इंदौर में सिनेमा

SHARE:

देश के फ़िल्मी नक़्शे में इंदौर महानगर का महत्वपूर्ण स्थान हमेशा से रहा है | तीस सिंगल स्क्रीन सिमटकर भले ही गिनती की रह गई है , पर इस घाटे को...

देश के फ़िल्मी नक़्शे में इंदौर महानगर का महत्वपूर्ण स्थान हमेशा से रहा है | तीस सिंगल स्क्रीन सिमटकर भले ही गिनती की रह गई है , पर इस घाटे को इंदौर में मल्टीप्लेक्स ने पूरा कर दिया है |

इंदौर में सिनेमा कैसे आया, इसकी भी एक अलग कहानी है | 7 जुलाई, 1896 में पेरिस से चलकर ल्युमिएर ब्रदर्स का सिनेमा बम्बई की तत्कालीन वाटसन होटल में आया था | उसके इक्कीस साल बाद 1917 में वह इंदौर आया | आज के जवाहर मार्ग पर तब वाघमारे का बाड़ा था उसी बादे में खुले आसमान के नीचे कार्बेटर की रौशनी में छोटी-छोटी गूंगी फिल्मे दर्शको को दिखाई जाती थी | सभी फिल्मे विदेशी होती थी, क्योकि भारत में फिल्म निर्माण धीमी गति से चल रहा था | कुछ छोटी फिल्मे, वृतचित्र और न्यूज़रील मिलाकर दो से ढाई घंटे का मनोरंजन पैकेज बनाया जाता था | प्रोजेक्टर हाथ से घुमाया जाता था | कभी चित्र परदे पर तेज दौड़ते नजर आते, तो कभी धीरे | दर्शको के लिए सबसे बड़ा अजूबा और चमत्कार था, चित्रों का मनुष्य की तरह चलना-फिरना | मजे कि बात यह भी थी कि वे जहा गए ही नहीं, वहा के दृश्य उनके सामने हाजिर हो जाते थे |
डबल प्रोग्राम- आज के मार्केटिंग का यह फंडा है कि एक खरीदो एक मुफ्त पाओ, लेकिन 1917 के दौर में भी सिंगल टिकट में डबल मनोरंजन होता था | सिनेमा के परदे के सामने नाचने-गाने और बजाने वाले लोगो का एक दल बैठता था | वह फिल्म के बीच बेकग्राउंड म्यूजिक का काम करता था | इंटरवल में नाचने-गाने वाले अपने हुनर से दर्शको को लुभाते थे |
हमने पहले भी एक लेख में नवीनचित्रा सिनेमाघर के बारे में बताया था जहा आप आधे टिकट का भी लुत्फ़ उठा सकते था |

अठारह महीनो के बाद नंदलालपुरा थियेटर के पास रायल सिनेमा आया, जो टेंट में दिखाया जाता था |
1918 में बोराडे का थियेटर बना | सेठ मन्नालालजी और सेठ धन्नालालजी ने मोरोपंत सावे की भागीदारी में इसे चलाया | शाम को अँधेरा होने पर इसमें दो शो होते थे | लोग जान-पहचान वालो से नजरे बचाकर फिल्म देखने जाते थे | महिलाए परदे के पीछे बैठती थी, लेकिन उनकी संख्या बहुत कम होती थी |
1922 में नरहरी अडसुले ने श्रीकृष्ण टाकीज बनाई | बॉस की खपच्चियो एवं टीन की चादरों से आयताकार शक्ल का सिनेमा था श्रीकृष्ण टाकीज | बाद में इसे पक्का कराया गया | यह रिवरसाइड रोड के पास हीरा लस्सी के पास स्थित था अब इसे ध्वस्त कर दिया गया है | 23 मार्च, 1923 को धन्नालाल-मन्नालाल ने मोरोपंत सावे के साथ मिलकर रिवरसाइड रोड पर क्राउन सनेमा तैयार किया बाद में इसका नाम प्रकाश टाकीज किया गया | वर्तमान में यहाँ प्रकाश प्लाजा है | इन दोनों सिनेमाघरो में टिकट दर दो आने से एक रूपये थी | भारत कि पहली बोलती फिल्म आलमार (1931) का प्रदर्शन श्रीकृष्ण टाकीज में हुआ था | यह फिल्म तीन महीनो तक लगातार चली | इसे देखने दो सौ किलोमीटर दूर से दर्शक आते थे, क्योकि गूंगा सिनेमा अब बोलने लगा था | वी. शांताराम प्रभात फिल्म कंपनी की कई फिल्मे प्रदर्शित करने इंदौर आते और श्रीकृष्ण टाकीज में ही ठहरते थे |

इसके बाद सिनेमाघर निर्माण का सिलसिला चल पद | 1927 में किसनलाल नारसरिया ने सियागंज के मुहाने पर प्रभात सिनेमा शुरू किया | बाद में वह अरुण और बंद होने के पहले एलोरा नाम से जाना गया | एलोरा के कंधे पर अंजता भी कुछ बरसो तक सवार रहा | अब कमर्शियल काम्प्लेक्स में दोनों गम हो गए है | रीगल/डायमंड/नीलकमल (1934), महाराज (1936), मिल्की-वे (1942), सरोज (1946), भारत-नवीनचित्रा / राज (1947), स्टारलिट (1948), यशवंत (1949), अलका/ज्योति (1950), बेम्बिनो (1965), और मधुमिलन (1969) | ये मनोरंजन के प्रमुख केन्द्र हो गए थे | इसके बाद कस्तूर, प्रेमसुख, स्मृति, कुसुम, देवश्री, अभिनवश्री, अभिनयश्री, सपना, संगीता, सत्यम, अनूप, आस्था और मनमंदिर ने अपनी आधुनिक उपस्थिति तथा सुख सुविधाओ से दर्शको को लुभाया |

इंदौर में 1933 से तीन और 1956 से चार शो की परम्परा आरम्भ हुई | सिनेमाघरों में चाय-नाश्ते के केंटिन, पान बीडी की दुकाने, सायकिल-कार स्टैंड की व्यवस्था पुरानी है | इंटरवल में कुल्फी-मूंगफली-समोसे हाल के अंदर बेचने की सुविधा भी कुछ टाकीजो ने दी थी | टिकट-दर एक रूपये से पाच रूपये ( बालकनी ) बरसो तक रही | पिछले कुछ दशको में मल्टीप्लेक्स का दौर शुरू हुआ और इंदौर का पहला मल्टीप्लेक्स वेलोसिटी-||| बना | आम आदमी के सपनो का मनोरंजन दिनोदिन दूर होता गया | मल्टीप्लेक्स में पचास रूपये से लेकर पाच सौ रूपये तक के टिकट है | ये समय के अनुसार, दिन के और सितारों से सजी फिल्मो के अनुसार कम ज्यादा होते रहते है | पहले एक दिन में किसी एक फिल्म के पाच शो से ज्यादा नहीं हो पाते थे |

आपको यह लेख कैसा लगा जरुर बताइयेगा |
Name

ahilya-bai,2,article,19,biography,1,celebrity,9,city-bus,1,college,3,culture,6,dargah,1,educational-institute,2,festival,1,food,2,freedom-fighter,1,heritage-buildings,9,history,28,holkar,6,hospital,2,important,1,indori-khan-paan,2,market,3,news,6,news-paper,2,park,2,pics,1,poetry,1,radio,1,ranipura,1,religious-place,12,school,1,scindia,1,stadium,1,talkies,1,temple,10,Video,5,इंदोरी खान-पान,1,इमारते,5,पयर्टन स्थल,1,पर्यटन स्थल,1,पार्क,1,फोटो,1,महल,1,शासन,2,सराफा बाजार,1,सिटी बस,2,
ltr
item
My Indore City इंदौर शहर: इंदौर में सिनेमा
इंदौर में सिनेमा
My Indore City इंदौर शहर
https://www.myindorecity.com/2012/08/blog-post.html
https://www.myindorecity.com/
https://www.myindorecity.com/
https://www.myindorecity.com/2012/08/blog-post.html
true
8689788377120183350
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Read More Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content